Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नवागत पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बस्ती के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों व थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी का परिचय प्राप्त किया गया तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

नवागत पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बस्ती के सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों व थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी का परिचय प्राप्त किया गया तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

बस्ती आज दिनांक 09.अक्टूबर.2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र, दायित्वों तथा जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कानून-व्यवस्था से संबंधित परिस्थितियों पर सतत निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह द्वारा जनपद के पत्रकार बंधुओं से मुलाकात कर वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने  पत्रकार बंधुओं के साथ संवाद स्थापित किया तथा जनपद से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग की भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया। 

नवागत पुलिस अधीक्षक बस्ती ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बस्ती पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।