Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चाइनीज मांझे पर पुलिस का शिकंजा, 48 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन रमेश कनौजिया की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, पांडेयहाता में चला सघन चेकिंग अभियान...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चाइनीज मांझे पर पुलिस का शिकंजा, 48 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन रमेश कनौजिया की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, पांडेयहाता में चला सघन चेकिंग अभियान

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद गोरखपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर चाइनीज मांझे के खिलाफ 48 घंटे का विशेष अभियान शुरू किया गया है। पुलिस की टीमें जगह-जगह चेकिंग और दबिश देकर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर नजर रख रही हैं।

इसी क्रम में राजघाट थाना क्षेत्र के पांडेयहाता में थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की तथा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

दरअसल, शनिवार को तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग बंधे के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार रमेश कनौजिया पुत्र फकीरे निवासी माधोपुर की मौत हो गई थी। बताया गया कि मांझे से उनकी गर्दन कट गई, जिसके बाद साथी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस पहले भी लोगों को चाइनीज मांझे के खतरों को लेकर जागरूक करती रही है। इसके बावजूद चोरी-छिपे इसकी बिक्री किए जाने के कारण अब पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ 48 घंटे का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का साफ संदेश है कि चाइनीज मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं। एक जानलेवा मांझे की वजह से एक बेगुनाह की जान जा चुकी है। पुलिस अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई के साथ-साथ आम लोगों को भी इस खतरनाक मांझे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है।