Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर को मिला नया अत्याधुनिक साइबर थाना, ₹4.88 करोड़ की लागत से बना दो मंजिला भवन शुरू एडीजी जोन राम कुमार ने फीता काटकर और विधि-विधान से पूजा कर किया उद्घाटन चरगांवा में शिफ्ट हुआ साइबर थाना, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी साइबर पीड़ितों को त्वरित राहत...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर को मिला नया अत्याधुनिक साइबर थाना, ₹4.88 करोड़ की लागत से बना दो मंजिला भवन शुरू एडीजी जोन राम कुमार ने फीता काटकर और विधि-विधान से पूजा कर किया उद्घाटन चरगांवा में शिफ्ट हुआ साइबर थाना, अब एक ही छत के नीचे मिलेगी साइबर पीड़ितों को त्वरित राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था शिलान्यास और लोकार्पण गोरखपुर साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को बेहतर व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गोरखपुर पुलिस को नया प्रशासनिक भवन मिल गया है। चरगांवा में ₹4.88 करोड़ (4,88,32,000 रुपये) की लागत से नवनिर्मित साइबर थाने के दो मंजिला भवन का शुक्रवार को एडीजी जोन राम कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने फीता काटकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए भवन का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी उत्तरी राजेश गुनावत, एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह, एसपी सिटी निमिष पाटील सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अस्थायी ठिकाने से मिली मुक्ति, अब हाईटेक माहौल में होगी जांच अब तक साइबर थाना पुलिस लाइन के पास एक अस्थायी और सीमित संसाधनों वाले भवन में संचालित हो रहा था, जिससे पुलिसकर्मियों और फरियादियों दोनों को परेशानी होती थी। राजकीय निर्माण निगम द्वारा तैयार इस नए दो मंजिला परिसर में बुधवार से ही कामकाज शुरू कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि नए परिसर में फरियादियों की शिकायतें सुनने के साथ ही मामलों की डिजिटल जांच-पड़ताल व्यवस्थित ढंग से शुरू हो चुकी है।

पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं से लैस है भवन थाने के नए प्रशासनिक भवन में दैनिक कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं:

* जल और पर्यावरण: वर्षा जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और पानी की आपूर्ति के लिए बोरिंग व सबमर्सिबल पंप।

* सफाई व्यवस्था: 50 व्यक्तियों की क्षमता वाला सेप्टिक सोकपिट टैंक।

* बिजली व नेटवर्क: निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए डीजी सेट, स्थानीय नेटवर्क और परिसर में स्ट्रीट लाइट की सुविधा।

मजबूत टीम संभालेगी कमान साइबर अपराध के लगातार बदलते स्वरूप से निपटने के लिए इस थाने में वर्तमान में 4 निरीक्षक, 7 उपनिरीक्षक और महिला पुलिसकर्मियों सहित 14 सिपाही तैनात किए गए हैं। यह टीम ऑनलाइन ठगी, बैंक खातों से धोखाधड़ी और अन्य डिजिटल अपराधों के मामलों में त्वरित शिकायत दर्ज कर साक्ष्य जुटाने का काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अप्रैल 2025 को इस भवन का शिलान्यास किया था और निर्माण कार्य पूरा होने पर 14 जून 2026 को इसका लोकार्पण किया था, जिसके बाद आज से यह पूरी तरह जनता की सेवा में समर्पित हो गया है।