रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नवरात्रि त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा निर्माण स्थलों,माँ दुर्गा पंडाल स्थलो एवं रुट का किया गया निरीक्षण
कुशीनगर आज दिनांक 10.अक्टूबर.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत माँ दुर्गा प्रतिमा निर्माण स्थलों,माँ दुर्गा पंडाल स्थलों तथा संबंधित रुटों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतिमा निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, पंडालों की संरचना, अग्नि सुरक्षा उपायों तथा निकास मार्गों की पर्याप्तता का जायजा लिया गया। साथ ही दुर्गा पूजा के दौरान निकलने वाले रुटों का भी निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं संभावित संवेदनशील बिंदुओं का आकलन किया गया।
नवरात्रि त्योहार को पूर्ण रूप से सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पंडालों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रखने, यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को नकारने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित इकाईयों को नवरात्रि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी रखने के आदेश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे






