Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोचा, कब्जे से चोरी का फोन बरामद घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, भेजा जेल...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस ने मोबाइल चोर को दबोचा, कब्जे से चोरी का फोन बरामद घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा, भेजा जेल

गोरखपुर गोरखनाथ थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसके बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, बीते 11 अक्टूबर को एक पीड़ित के घर में घुसकर अज्ञात चोर ने कीमती मोबाइल फोन उड़ा दिया था। घटना के बाद पीड़ित ने गोरखनाथ थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन और चोर की तलाश शुरू की।

गीता वाटिका का रहने वाला है आरोपी-

चोरी की इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी और मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि चोरी की मोबाइल के साथ एक संदिग्ध इलाके में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप कुमार पुत्र सुशील कुमार, निवासी गीता वाटिका (थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर) के रूप में हुई है।

चोरी के फोन की बरामदगी और एवं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में कानूनी धाराओं की बढ़ोत्तरी कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का है और वह रात के समय बंद घरों या असावधान लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपी संदीप कुमार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपी का कोई पुराना आपराधिक इतिहास है या नहीं और वह इस तरह की कितनी वारदातों में शामिल रहा है।