Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीएम योगी ने आपदा प्रभावित 9.18 लाख किसानों को भेजी 493 करोड़ की राहत राशि अन्नदाताओं के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई धनराशि, मुख्यमंत्री बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सीएम योगी ने आपदा प्रभावित 9.18 लाख किसानों को भेजी 493 करोड़ की राहत राशि अन्नदाताओं के खातों में सीधे ट्रांसफर की गई धनराशि, मुख्यमंत्री बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़, अतिवृष्टि और चक्रवात से फसलों के नुकसान का सामना कर रहे प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ी आर्थिक राहत दी है। सोमवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 9.18 लाख से अधिक प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 493 करोड़ रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए पारदर्शी तरीके से बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं, ताकि वे बिना किसी वित्तीय संकट के आगामी रबी फसलों की बुवाई और तैयारी समय पर कर सकें।

9 लाख से ज्यादा किसान हुए लाभांवित हाल के महीनों में आई बाढ़, भारी बारिश और चक्रवातों के कारण प्रदेश के कई जिलों में फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचा था। शासन के निर्देश पर राजस्व टीमों ने त्वरित सर्वे कर 9,18,091 प्रभावित किसानों को चिन्हित किया था, जिन्हें आज यह मुआवजा जारी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य नुकसानों की भी हुई भरपाई समारोह के दौरान बताया गया कि फसल क्षति के अतिरिक्त सरकार ने जनहानि, पशुहानि और मकानों के क्षतिग्रस्त होने पर भी प्रभावित परिवारों की तत्परता से मदद की है। इसके तहत अब तक आपदा पीड़ितों को 225.93 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए और शेष बचे प्रभावितों को भी तुरंत मदद पहुंचाई जाए।