रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना रुधौली पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश पर वांछित अभियुक्त के घर पर कराई गई डुग्गी-मुनादी और चस्पा की गई उद्घोषणा
बस्ती थाना रुधौली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 45/2024, धारा 323, 504, 506, 452, 326 भारतीय दंड संहिता एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त इरशाद पुत्र युनुस, निवासी- दुधराक्ष उर्फ दुधराक्ष, थाना रुधौली, जनपद बस्ती जो काफी समय से फरार चल रहा है।
माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के बाद भी अभियुक्त फरार चल रहा है, माननीय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम, बस्ती द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत उद्घोषणा आदेश पारित किया गया।आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 12.अक्टूबर.2026 को थाना रुधौली पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर पर डुग्गी-मुनादी कराते हुए उद्घोषणा को सार्वजनिक एवं सहजदृश्य स्थान पर पढ़ा गया तथा उसके घर/निवास स्थान पर नोटिस चस्पा किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को निर्देश दिया गया है कि वह दिनांक 31-अक्टूबर-2026 को समय 10:00 बजे तक न्यायालय के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। यदि अभियुक्त निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो नियमानुसार उसकी संपत्ति की कुर्की आदि की अग्रिम कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

