Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच की संयुक्त अध्यक्षता में थाना कोतवाली नानपारा में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच की संयुक्त अध्यक्षता में थाना कोतवाली नानपारा में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बहराइच थाना नानपारा आज दिनांक 24.अक्टूबर.2026 को जनपद बहराइच के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ थाना कोतवाली नानपारा में आयोजित थाना समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना अपेक्षित है, उनमें आवश्यक आख्या एवं अभिलेख संलग्न कर प्रकरणों को तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।

महोदय द्वारा विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रकरणों की जांच करने तथा आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को समय से न्यायोचित राहत प्राप्त हो सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस में प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई की गई तथा संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री सौरभ दुबे, उपजिलाधिकारी नानपारा, क्षेत्राधिकारी नानपारा, थानाध्यक्ष कोतवाली नानपारा सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।