रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छिनैती/चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की 01 अदद नाक की कील पीली धातु व चोरी की 2,750/- रुपये नकद बरामद
गोरखपुर थाना बेलघाट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2026 धारा 304(2) व मु0अ0सं0 257/2026 धारा 305(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त लक्ष्मीनरायण उर्फ छोटू उर्फ बत्तन पुत्र नंदलाल निवासी ग्राम नरगड़ा जंगा सिंह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से छिनैती की एक अदद नाक की कील पीली धातु व चोरी की दो हजार सात सौ पचास रुपये नकद बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 278/2026 में धारा 317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 257/2026 में धारा 331(4), 61(2),317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 26.अक्टूबर.2026 को वादिनी सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनकी नाक की कील झपटकर लेकर फरार हो गये तथा दिनांक 24.सितम्बर.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से सोने-चांदी के आभूषण तथा दो लाख रुपए नकद चोरी हो गए । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर उपरोक्त मुकदमे पंजीकृत किये गये ।
