Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु बलरामपुर पुलिस अलर्ट...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने हेतु बलरामपुर पुलिस अलर्ट

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में, छठ महापर्व पूजा घाटों का किया गया निरीक्षण, नाव से लगातार की जा रही सतर्क निगरानी, गोताखोर व पुलिस बल तैनात

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र के समस्त प्रमुख छठ घाटों का भ्रमण कर गहन निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गहरे पानी की पहचान, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं नावों की उपलब्धता का जायजा लिया गया तथा संबंधित विभागों व आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

घाटों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाएं -

1.  नाव से लगातार सतर्क दृष्टि / पेट्रोलिंग - घाटों पर नावों के माध्यम से पुलिस टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। नाव पर सवार पुलिसकर्मी व गोताखोर नदी में गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष नजर रख रहे हैं तथा व्रतियों से गहरे पानी में न जाने की अपील की जा रही हैं।
2.  गोताखोरों की तैनाती - प्रत्येक प्रमुख घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। गोताखोरों के पास लाइफ जैकेट, रस्सी, ट्यूब व अन्य बचाव उपकरण उपलब्ध हैं।
3.  बैरिकेडिंग व चिन्हांकन - नदी में गहरे व खतरनाक स्थानों को रस्सी व बैरिकेड लगाकर चिन्हित किया गया है। व्रतियों को चिन्हित सुरक्षित स्थान पर ही अर्घ्य देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
4.  महिला पुलिस बल की तैनाती - छठ पर्व में महिलाओं की संख्या अधिक होने के दृष्टिगत घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मिशन शक्ति टीम भी घाटों पर भ्रमणशील रहेगी।
5.  प्रकाश व साफ-सफाई व्यवस्था - घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व साफ-सफाई हेतु की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
6.  यातायात व पार्किंग व्यवस्था - घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था व पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ वाले स्थानों पर वाहन खड़ा करने पर प्रतिबंध रहेगा।

- अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध वस्तु / व्यक्ति, आपात स्थिति में तत्काल डायल-112, स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है। 
- उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं।

 "छठ महापर्व आस्था व श्रद्धा का पर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा बलरामपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समस्त थाना प्रभारियों को घाटों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नाव पेट्रोलिंग बढ़ाने व श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं।"

बलरामपुर पुलिस छठ महापर्व को सुरक्षित व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।