Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मनमानी, सुबह से दोपहर तक बंद रखा ऑनलाइन भुगतान मालिक के पहुंचने के बाद चालू हो सकी डिजिटल पेमेंट सुविधा, ग्राहकों को हुई भारी परेशानी स्कैनर पर भुगतान करने वालों को भी तेल देने से किया इनकार, मालिक ने कर्मचारियों को लगाई फटकार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मनमानी, सुबह से दोपहर तक बंद रखा ऑनलाइन भुगतान

मालिक के पहुंचने के बाद चालू हो सकी डिजिटल पेमेंट सुविधा, ग्राहकों को हुई भारी परेशानी

स्कैनर पर भुगतान करने वालों को भी तेल देने से किया इनकार, मालिक ने कर्मचारियों को लगाई फटकार

गोरखपुर डिजिटल इंडिया के दौर में जहां सरकार कैशलेस भुगतान को बढ़ावा दे रही है, वहीं सोनौली रोड स्थित बरगदवा के कुनाल ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा बंद रही। पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे ग्राहकों को कर्मचारी ऑनलाइन पेमेंट लेने से इनकार करते रहे। हैरानी की बात यह रही कि सुबह से दोपहर बाद तक यह सुविधा बंद रही और पेट्रोल पंप मालिक के पहुंचने के बाद ही ऑनलाइन भुगतान दोबारा चालू हो सका।

ग्राहकों के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचने पर कर्मचारियों ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान बंद है और मालिक ने इसे बंद करा दिया है। इस वजह से डिजिटल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को नकद पैसे की व्यवस्था करनी पड़ी। कुछ ग्राहक ऐसे भी थे, जिन्होंने पंप पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने भुगतान के बावजूद पेट्रोल-डीजल देने से इनकार कर दिया। इससे ग्राहकों को काफी असुविधा हुई।

दोपहर बाद संयोगवश पेट्रोल पंप मालिक मौके पर पहुंच गए। ग्राहकों ने जब उनसे ऑनलाइन भुगतान बंद होने की शिकायत की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से ऑनलाइन पेमेंट बंद करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। मालिक के हस्तक्षेप के बाद ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा फिर से शुरू हो सकी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पेट्रोल पंप मालिक ने ऑनलाइन भुगतान बंद करने का कोई निर्देश नहीं दिया था तो कर्मचारियों ने सुबह से दोपहर बाद तक किसके आदेश पर डिजिटल भुगतान बंद रखा? ग्राहकों को मालिक का नाम लेकर गलत जानकारी क्यों दी गई? स्कैनर पर भुगतान करने के बाद भी उपभोक्ताओं को तेल देने से इनकार करना कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

डिजिटल भुगतान के दौर में पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवा पर इस तरह की मनमानी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी। मालिक की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों की कार्यशैली ने यह भी सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं पर निगरानी कौन रख रहा था।