Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अफसरशाही बेलगाम, लोक निर्माण विभाग आईटीआई सहित कई विभागों में नहीं मिला बोनस: रूपेश मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कर्मचारियों की दीपावली हुई फीकी...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अफसरशाही बेलगाम, लोक निर्माण विभाग आईटीआई सहित कई विभागों में नहीं मिला बोनस: रूपेश 

मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कर्मचारियों की दीपावली हुई फीकी

गोरखपुर 7 नवंबर। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने की घोषणा किए जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग आईटीआई सहित जनपद के कई विभागों में कर्मचारियों को अभी तक बोनस का भुगतान नहीं हो सका है। शासन की घोषणा के बाद भी बोनस की प्रक्रिया पूरी न होना अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है।

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी नेता अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव आईटीआई की विनीता सिंह अन्य कर्मचारियों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि उनके विभाग में अभी तक बोनस भुगतान की प्रक्रिया भी प्रारंभ नहीं की गई है, जबकि दीपावली का पर्व कल है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि त्योहार से पहले बोनस की धनराशि उनके खातों में पहुंच जाएगी, जिससे वे अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से दीपावली मना सकेंगे। लेकिन विभागीय उदासीनता ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया है।

इस पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक स्थिति है कि मुख्यमंत्री के अपने गृह जनपद गोरखपुर में ही अफसरशाही इतनी बेलगाम हो गई है कि शासन के आदेशों और मुख्यमंत्री की मंशा का भी अधिकारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली का बोनस देने की घोषणा कर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारी अपने ही हक की धनराशि से वंचित हैं। आखिर ऐसी कौन-सी प्रशासनिक बाधा है, जिसके चलते बोनस भुगतान की प्रक्रिया समय से पूरी नहीं की जा सकी? त्योहार के ठीक पहले कर्मचारियों को निराश करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

परिषद के महामन्त्री मदन मुरारी शुक्ल ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से मांग की कि तत्काल हस्तक्षेप कर शेष सभी विभागों में बोनस भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनके परिवार सहित दीपावली की खुशियों से वंचित न होना पड़े।