रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा सेपक टकरा टीम इवेंट प्रतियोगिताओं में 01 स्वर्ण व 03 कांस्य पदक अर्जित करने वाली 02 महिला मुख्य आरक्षियों को सम्मानित किया गया
बहराइच आज दिनांक 03.नवम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक, बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय बहराइच में जनपद कुशीनगर में आयोजित 74वीं अंतर्जनपदीय पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के सेपर टकरा टीम इवेंट में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा एवं महिला मुख्य आरक्षी प्रीती गुप्ता को तथा जनपद नोएडा में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वालीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के सेपक टकरा टीम इवेन्ट (रेगू व क्वाड) में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 03 कांस्य पदक अर्जित करने वाली जनपद बहराइच में नियुक्त महिला मुख्य आरक्षी शशि प्रभा को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बहराइच द्वारा महिला मुख्य आरक्षी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी खेल में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


