रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त 12 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
बहराइच थाना दरगाह शरीफ श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ श्री अमितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
बताते चलें कि दिनांक 14/15.नवम्बर.2026 की रात्रि में थाना दरगाह शरीफ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा कुछ युवतियों/महिलाओं पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिलाओं को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-488/2026 धारा 333/109 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 15.नवम्बर.2026 को स्थानीय पुलिस द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अरजान कुरैशी पुत्र अब्दुल कलाम कुरैशी उर्फ मुन्ना, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला बीबी जोहरा बाग, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।
