रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बाल दिवस के अवसर पर ‘वामा सारथी’ के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन्स, बस्ती में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
बस्ती वामा सारथी अध्यक्षा बस्ती पत्नी अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्रीमती नेहा सिंह के कुशल निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर सुश्री मानसी दहिया की उपस्थिति में आज दिनांक 14.नवम्बर.2026 को ‘बाल दिवस’ के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बस्ती में पुलिसकर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास, उत्साहवर्धन एवं मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवार के बच्चों ने अत्यंत उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए निम्नलिखित रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:
स्लो साइकिल रेस (Slow Cycle Race)
फास्ट साइकिल रेस (Fast Cycle Race)
200 मीटर एवं 50 मीटर दौड़
जलेबी दौड़
रस्साकशी (Tug of War)
प्रतियोगिता के समापन के उपरांत सहायक पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा सभी खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, शारीरिक दक्षता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें एक सकारात्मक एवं आनंदमय वातावरण प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी वामा सारथी, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।






