Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद ठेकेदार की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी रामगढ़ताल इलाके में शनिवार देर रात हुई घटना घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर में घरेलू विवाद के बाद ठेकेदार की मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी

रामगढ़ताल इलाके में शनिवार देर रात हुई घटना 

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गोरखपुर थाना रामगढ़ताल रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रण घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ताल थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से मृतक का लाइसेंसी हथियार बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम द्वारा जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं और पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर आगे की जांच की जा रही है।

मामले की छानबीन जारी इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। विवाद के मुख्य कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।