रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदिका के कुल ₹ 15,140/- (पन्द्रह हजार एक सौ चालीस रुपये) वापस कराया गया
गोरखपुर थाना खोराबार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्वेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार एक्शन किंग सुधांशु सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवेदिका का पैसा होल्ड कराकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आवेदिका के खाते में कुल पन्द्रह हजार एक सौ चालीस रुपया आज दिनांक 07.अगस्त.2026 को वापस कराया गया है ।
बताते चलें कि आवेदिका के मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके आवेदिका की एडिटेड विडियो वायरल कर देने की धमकी दी गई तथा आवेदिका से इसके एवज में पैसे मांगे गए । आवेदिका ने डर कर उक्त व्यक्ति के खाते में पैसे भेज दिए । आवेदिका के द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई । जिसपर थाना खोराबार की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका का पैसा विपक्षी के खाते में होल्ड कराया गया एवं माननीय न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित बैंक को पत्राचार कर आवेदिका के खाते में कुल पन्द्रह हजार एक सौ चालीस रुपया को वापस कराया गया है ।
बरामदगी की टीम-
1. थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह थानाध्यक्ष थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
2. म0उ0नि0 श्रुति वर्मा (साईबर नोडल) थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
3. उ0नि0 शिवम यादव (साईबर हेल्प डेस्क) थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
4. कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए बीर बहादुर सिंह यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
