Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत से मचा हड़कंप, अस्पताल में बवाल; परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पुलिस पर दबाव बनाने का लगाया गंभीर आरोप...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़  कुशीनगर

पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत से मचा हड़कंप, अस्पताल में बवाल; परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पुलिस पर दबाव बनाने का लगाया गंभीर आरोप

कुशीनगर चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार निवासी मृत्युंजय गुप्ता की कथित रूप से पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने से इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं।

परिजनों का कहना है कि करीब दस दिन पहले सांक्रित्य हॉस्पिटल, दीवानी न्यायालय के ठीक सामने, रविन्द्र नगर, पड़रौना (कुशीनगर) में डॉ. अंशुमान पाण्डेय द्वारा पथरी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद पिछले तीन दिनों से मरीज लगातार असहनीय दर्द से तड़प रहा था। आरोप है कि हर बार अस्पताल पहुंचने पर केवल ड्रिप चढ़ाकर उसे घर भेज दिया जाता रहा और उसकी गंभीर हालत को नजरअंदाज किया गया।

परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे मरीज की तबीयत फिर बिगड़ी। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, लेकिन रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस प्रशासन शव लेकर जाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर परिजनों के साथ धक्का-मुक्की की गई। यह भी आरोप लगाया गया कि अस्पताल प्रशासन ने स्वयं शव को अस्पताल से बाहर निकलवा दिया।