Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, महिला पर किया था जानलेवा हमला...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, महिला पर किया था जानलेवा हमला

गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान ग्राम जंगल कौड़िया टोला कहरपूरवा निवासी अनीश पुत्र स्व. ऋषिमुनी के रूप में हुई है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
  घटना बीते 20 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनीश अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित की मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पीपीगंज थाने में संबंधित धाराओं (हत्या के प्रयास, घर में घुसकर मारपीट व धमकी आदि) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी अनीश को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।