रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अस्थाई से विनियमित कर्मियों के लिए सुप्रीम कोर्ट के संजीवनी रुपी आदेश के आधार पर मुख्यमंत्री महोदय कर्मचारियों के आंसू पोछें - पंडित श्याम नारायण
डीएस नकारा एवं 18 नवंबर के आदेशानुसार महराज जी पुरानी पेंशन बहाल कर 2027 की नींव मजबूत करें - रुपेश
गोरखपुर 22 नवंबर आज राजघाट रामलीला मैदान में पंडित श्याम नारायण शुक्ल प्रांतीय अध्यक्ष अमीन संघ के नेतृत्व में अस्थाई से विनियमित कर्मचारियों की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रुपेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर मौजूद रहे। पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि 18 नवंबर को माननीय सुप्रीम कोर्ट से अस्थाई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति सुरक्षित करने वाला एक ऐतिहासिक फैसला आया, जिसमें स्पष्ट है कि समस्त सेवा लाभ सहित पुरानी पेंशन दिया जाय।हम माननीय मुख्यमंत्री महोदय से गुहार लगाते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को अक्षरशः पालन कराते हुए कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित कर आगामी सरकार का रास्ता साफ करिए। नहीं तो कर्मचारियों को अब सरकार से आर-पार के लिए विवश किया जाएगा। रुपेश श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महराज जी डीएस नकारा साहब का आदेश तो पहले से है कि पेंशन कर्मचारियों की सुरक्षा है,उनका अधिकार है, कोई भीख नहीं है। पुनः सुप्रीम कोर्ट के 18 नवंबर के ऐतिहासिक फैसले का संज्ञान लेते हुए सबके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाएं, माननीयों की चार चार पेंशन में कटौती करके सिर्फ एक पेंशन देकर कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन दीजिए ताकि सरकार की भी बल्ले-बल्ले हो जाय। विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष कुष्ठ चिकित्सा एवं अशोक पाण्डेय संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गो ने कहा कि पुरानी पेंशन देकर महराज जी सभी की सुरक्षा को सुनिश्चित करें, आप मुख्यमंत्री से पहले पीठाधीश्वर हैं और गोरक्ष पीठ पहले से दबे पिछड़े वर्ग की रहनुमाई करती रही है। मदन मुरारी शुक्ल महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा कि माननीय हों या कर्मचारी सबको एक आंख से देखते हुए वन नेशन वन पेंशन अर्थात पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही 2027 में एक मजबूत सरकार की पटकथा लिखिए। संचालन सुरेश सिंह संगठन मंत्री ने किया तथा आग्रह एवं आगाह करते हुए कहा कि महराज जी 18 नवंबर का आदेश एक बेहतर अपार्च्यूनिटी के रूप में है, समस्त सेवा लाभ एवं पुरानी पेंशन देकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराइए, नहीं तो कर्मचारियों, शिक्षकों ,अर्ध सैनिक बलों, पुलिस के जवानों एवं रिटायर्ड डिफेंस के लोगों
का आक्रोश सरकार के लिए ताबूत की अंतिम कील साबित होगा ।
बैठक में मुख्य रूप से पंडित श्याम नारायण शुक्ल, राजेश सिंह, अशोक पाण्डेय, रुपेश श्रीवास्तव, गोविन्द जी,इं राम समुझ शर्मा,मदन मुरारी शुक्ल, सुरेश सिंह,अनुप श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, अनिल द्विवेदी,इं. सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली, सुभाष पाण्डेय,रामधनी पासवान,बंटी, विनीता सिंह,डॉ सरिता सिंह, दीप चंद्र पाण्डेय, दिनेश मिश्र, श्याम मोहन, राजेश, राधेश्याम,भानू, अभिषेक,पंकज तिवारी,निधि श्रीवास्तव,आकाश पाण्डेय,सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे।
