रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा दुखहरण शिव मंदिर, उतरौला का निरीक्षण
बलरामपुर आज दिनांक 03.अगस्त.2026 को श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार द्वारा दुखहरण शिव मंदिर, उतरौला का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने, श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा श्रावण मास के दौरान सभी प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध किए गए हैं।

