रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
आगामी त्योहार चेहल्लुम व श्रवण मास में होने वाले मेलों के दृष्टिगत की गई पीस कमेटी की बैठक आयोजित तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबन्धित पुलिस कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बलरामपुर थाना ललिया आज दिनांक 03.अगस्त.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहार चेहल्लुम व व श्रवण मास में होने वाले मेलों के दृष्टिगत त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना ललिया क्षेत्र के चौकी मथुरा बाजार परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महोदय की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री मृत्युंजय सिंह एवं चौकी प्रभारी श्री पंकज कुमार गुप्ता द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित किया गया।
उपस्थित सभी गणमान्य जनों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।
क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

