Hot Posts

6/recent/ticker-posts

9 वर्षीय बच्चे की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 1 अगस्त को लाठी-डंडों से पीटकर की गई थी हत्या, पुरानी रंजिश में 8-9 हमलावरों ने किया था हमला..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

9 वर्षीय बच्चे की हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 1 अगस्त को लाठी-डंडों से पीटकर की गई थी हत्या, पुरानी रंजिश में 8-9 हमलावरों ने किया था हमला

गोरखपुर पिपराइच थाना क्षेत्र में 1 अगस्त को 9 वर्षीय मासूम सरस सिंह की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, माधोपुर गांव निवासी सरस सिंह (9), जो कक्षा 4 का छात्र था, 1 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे अपने मौसेरे भाई शिवकुमार (15) के साथ अपने मौसा की दुकान पर जा रहा था। घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर पहले से घात लगाए बैठे आंठ-नौ हमलावरों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में सरस सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं शिवकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों पर भी आरोपियों ने पथराव किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों मनोज गुप्ता निवासी बेलाकांटा, रत्नेश्वर साहनी तथा संदीप कुमार निवासी माधोपुर—को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।