Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक और असहाय माँ को मिला अम्मा आश्रय निकेतन में सहारा गोरखपुर गोरखनाथ पुलिस के सहयोग से एक अन्य असहाय वृद्ध माता को अम्मा आश्रय निकेतन, मोहरीपुर में आश्रय प्रदान किया गया।...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

एक और असहाय माँ को मिला अम्मा आश्रय निकेतन में सहारा गोरखपुर गोरखनाथ पुलिस के सहयोग से एक अन्य असहाय वृद्ध माता को अम्मा आश्रय निकेतन, मोहरीपुर में आश्रय प्रदान किया गया।

माता जी का नाम अंकित देवी है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय रविशंकर पाठक तथा पता सहजनवा है। माता जी के अनुसार उनके पति रेलवे विभाग में कार्यरत थे, जिनका कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके परिवार में पाँच बेटियाँ हैं, किंतु अत्यंत दुःख की बात है कि माता जी के अनुसार अब कोई भी बेटी उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं है और उन्हें घर से बाहर कर दिया गया।और माता जी गोरखनाथ के पास रोड पर चली आई।

ऐसी परिस्थितियों में गोरखनाथ पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए माता जी को सुरक्षित रूप से अम्मा आश्रय निकेतन पहुँचाया, जहाँ अब उनकी देखभाल, भोजन, उपचार एवं सम्मानपूर्वक जीवन की व्यवस्था की जा रही है।

हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माता जी को स्वस्थ, सुरक्षित और सुखी रखें तथा उनके जीवन में पुनः सम्मान और अपनापन लौटे।

आप सभी से विनम्र सहयोग की अपील है।

अम्मा आश्रय निकेतन में ऐसे ही निराश्रित, असहाय एवं मानसिक रूप से दिव्यांग माताओं की सेवा निरंतर जारी है। इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आपके सहयोग की आवश्यकता है। आप अपनी श्रद्धानुसार राशन, सब्जी,तेल मसाले,गैस,साबुन सर्फ वस्त्र, दवाइयाँ अथवा आर्थिक सहयोग देकर किसी असहाय माँ के जीवन में आशा की नई किरण बन सकते हैं।

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आइए, मिलकर किसी माँ को बेघर नहीं, अपना घर दें।