Hot Posts

6/recent/ticker-posts

35 वर्षों की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री उमेश चन्द भट्ट को स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया सम्मानित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

35 वर्षों की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री उमेश चन्द भट्ट को स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया सम्मानित

कुशीनगर जनपद कुशीनगर से हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री उमेश चन्द भट्ट को उनके 35 वर्ष से अधिक का उत्कृष्ट सेवाकाल के उपलक्ष्य में श्री राजीव कृष्णा, IPS, पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस प्रमुख, उत्तर प्रदेश द्वारा 'स्मृति चिह्न' से सम्मानित किया गया है।

उक्त स्मृति चिह्न' को आज दिनांक 06.अगस्त.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर श्री केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से श्री उमेश चन्द भट्ट को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री उमेश चन्द भट्ट द्वारा अपने दीर्घकालिक सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहते हुए उच्च कोटि की व्यावसायिक दक्षता, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य-कुशलता का परिचय दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए बधाई दी।