Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के विरुद्ध थाना राजघाट पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के विरुद्ध थाना राजघाट पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान

गोरखपुर थाना राजघाट आज दिनांक 16.अगस्त.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा मय पुलिस द्वारा थाना राजघाट क्षेत्रान्तर्गत प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर पतंग एवं मांझे की दुकानों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस वाहनों में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजन को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं एवं जनहानि के संबंध में जागरूक किया गया तथा प्रतिबंधित मांझे की बिक्री/भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों एवं छतों की निगरानी की गई। पतंग की दुकानों पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए मांझे की चरखियों को खोलकर जांच की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझा बरामद नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण एवं उपयोग न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई तथा जागरूकता पर्चे वितरित कर दुकानों के बाहर चस्पा करने हेतु निर्देशित किया गया।

आमजन से अपील है कि प्रतिबंधित चाइनीज/सिंथेटिक मांझे का प्रयोग न करें तथा इसकी बिक्री अथवा भंडारण की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।