Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 16675/- पीड़ित के खाते में कराए गये वापस, पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 16675/- पीड़ित के खाते में कराए गये वापस, पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली उतरौला पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया

बलरामपुर थाना उतरौला आवेदक प्रियांशु गुप्ता पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम गांधीनगर  थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक-14.अक्टूबर.2025 को आवेदक को अज्ञात नंबर से कॉल कर लोन दिलाने के नाम पर आवेदक के साथ तीन बार में सोलह हजार छः सौ पचहत्तर रुपयें की साइबर ठगी की गयी, इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33110250141200 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए सोलह हजार छः सौ पचहत्तर रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया था।

साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई सोलह हजार छः सौ पचहत्तर की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय सीजेएम महोदय के आदेश के क्रम में सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत सम्बन्धित बैंक द्वारा सोलह हजार छः सौ पचहत्तर रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।