Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना हरैया पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन, आधार कार्ड/दस्तावेज बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना हरैया पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन, आधार कार्ड/दस्तावेज बरामद

बलरामपुर थाना हरैया पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया श्री अनिल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.अगस्त.2026 को थाना हर्रैया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर झपटमारी की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0-97/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबन्धित अभियुक्त गण 1. देशराज उर्फ छोटू पुत्र ज्ञानबाबू पासवान, निवासी ग्राम मिर्जापुर बालपुर, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर, 2. पवन कुमार पुत्र बच्चाराम, निवासी कहराडीह देवपुरा, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर, 3. विद्याराम उर्फ सोनू पुत्र जल्लू, निवासी ग्राम कहराडीह, थाना हर्रैया, जनपद बलरामपुर को थाना हरैया पुलिस उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह मय हमराह कांस्टेबल नितिन चतुर्वेदी, कांस्टेबल अभिषेक कुमार वर्मा एवं कांस्टेबल अर्जुन वर्मा द्वारा भितवरिया कला से नौगजा जाने वाली नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।

  गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन, एक अदद आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई।आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।