Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध संचालित होटल को सीज किया गया...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अवैध संचालित होटल को सीज किया गया

गोरखपुर थाना सिकरीगंज अवैध होटलों के संचालन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी व नायब तहसीलदार खजनी जाकिर हुसैन के नेतृत्व में  प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज के द्वारा पुलिस टीम के  मुखबिर की सूचना पर बनकटी बुजुर्ग मे स्थित होटल ZEN RESTAURANT HOTEL LODGE के संचालक विनोद यादव पुत्र हरिश्चन्द यादव निवासी ग्राम झउवा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर की उपस्थिति में नायब तहसीलदार द्वारा होटल को चेक किया गया । इस दौरान आगमन/प्रस्थान रजिस्टर व होटल के कमरों को खुलवाकर देखा गया तो उनका गलत इस्तेमाल हो रहा था, संचालक से रजिस्ट्रेशन/वैध कागजात मांगा गया तो वे नहीं दिखा सके । नायब तहसीलदार खजनी द्वारा उक्त होटल को सीज किया गया । 

कार्यवाही में शामिल टीम का विवरण-

1. क्षेत्राधिकारी खजनी दिपांशी राठौर

2. नायब तहसीलदार खजनी जाकिर हुसैन

3. प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज अंजुल कुमार चतुर्वेदी 

4. उप निरीक्षक अरूण कुमार दूबे थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

5. महिला कांस्टेबल मालती मजवार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

6. कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

7. कांस्टेबल दिनेश कुमार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर