Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश; 40 लाख के दहेज का आरोप...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश; 40 लाख के दहेज का आरोप

गोरखपुर रामगढ़ताल क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, शादी के बाद पति उसे हनीमून मनाने अंडमान-निकोबार ले गया। वहां पीरियड आने और तेज दर्द होने पर पति भड़क गया। होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद उसकी जान बच सकी।

महिला का आरोप है कि शादी के महज 45 दिन बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया गया। साथ ही मायके से मिले करीब 40 लाख रुपये के दहेज और सामान को भी ससुरालवालों ने वापस नहीं किया। करीब तीन साल तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर रामगढ़ताल थाने में शनिवार रात करीब नौ बजे दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली के मैरिज लॉन में हुई थी शादी महिला के अनुसार, उसकी शादी निखिल मिश्रा से 30 मई 2023 को हुई थी। ससुरालवालों की इच्छा के अनुसार शादी का कार्यक्रम दिल्ली के पटपड़गंज स्थित एक मैरिज लॉन में हुआ था। इससे पहले 30 अप्रैल 2023 को गोरखपुर के एक मैरिज हाल में गोदभराई की रस्म हुई थी। इसमें निखिल समेत उसके परिवार के लोग दिल्ली से आए थे।

महिला का आरोप है कि गोदभराई के दौरान ससुरालवालों ने कहा था कि जो भी सामान दिया जाए, वह ब्रांडेड होना चाहिए। इसके बाद उसके पिता ने 20 लाख रुपये नकद, हुंडई वेन्यू कार समेत करीब 40 लाख रुपये का दहेज दिया।

हनीमून के दौरान बिगड़ी बात महिला ने बताया कि 2 जून 2023 को विदा होकर वह ससुराल पहुंची। वहां भी दहेज के सामान को लेकर उसे ताने और अपमान सहना पड़ा। इसके बाद पति 4 से 12 जुलाई 2023 के बीच उसे अंडमान-निकोबार हनीमून पर ले गया।

महिला के मुताबिक, वहां उसे पीरियड आ गया। तेज पेट दर्द और अधिक रक्तस्राव के कारण वह रोने लगी। आरोप है कि यह देखकर पति नाराज हो गया और लात-मुक्कों व थप्पड़ों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

महिला के अनुसार, कमरे से शोर सुनकर होटल कर्मचारी दरवाजा खटखटाने लगे। इससे पति डर गया और उसे छोड़ दिया। इसके बाद पति ने उसके पिता को फोन कर गाली-गलौज की और कहा कि अपनी बेटी को दिल्ली आकर ले जाएं, वह उसके साथ नहीं रहेगा।

45 दिन बाद ही घर से निकाला महिला किसी तरह दिल्ली स्थित ससुराल पहुंची और सास को अंडमान में हुई घटना की जानकारी दी। आरोप है कि सास और ननद ने पति का पक्ष लेते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना शुरू कर दी। महिला के मुताबिक, शादी के महज 45 दिन बाद 14 जुलाई 2023 को उसे घर से निकाल दिया गया।

उसके पिता बेटी को लेकर ससुराल पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता कर उन्हें वहां से निकाल दिया गया।

महिला का आरोप है कि घर से निकाले जाने के बाद भी ससुरालवालों ने दहेज का सामान वापस नहीं किया। पति पर व्हाट्सएप के जरिए आए दिन जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर महिला के अनुसार, वह करीब तीन साल तक न्याय की उम्मीद में थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस ने शनिवार रात पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।