रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
गोरखपुर थाना बड़हलगंज अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज एक्शन किंग अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में उप निरीक्षक रितेश यादव मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-353/2026 धारा-109(1),118(1) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त प्रिंस साहनी पुत्र राममिलन साहनी निवासी ग्राम मदरहा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 12.अगस्त.2026 को सुबह में वादिनी मुकदमा के पुत्र को अभियुक्तों द्वारा गाली-गुफ्ता, मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 353/2026 धारा- 109(1),118(1) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया ।
