रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
खाकी का गौरव: कांस्टेबल से DSP तक के कांटों भरे सफर को मिला राष्ट्रपति का सलाम
सीतापुर के माटी का लाल, गोरखपुर का मान: बेदाग सेवा और जन सरोकार की अनूठी मिसाल
गोरखपुर के LIU DSP देवी दयाल को स्वतंत्रता दिवस पर 'राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक'
गोरखपुर अपनी निष्ठा, कड़े अनुशासन और निस्वार्थ सेवा भावना के लिए पहचाने जाने वाले गोरखपुर एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) के पुलिस उपाधीक्षक श्री देवी दयाल को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 'राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया गया है। 15 अगस्त 2026 को घोषित इस सम्मान से न केवल पुलिस महकमे में बल्कि उनके गृह जनपद में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
मूल रूप से जनपद सीतापुर के ग्राम सिमरा के रहने वाले देवी दयाल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से हुई, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई एक छोटे से कस्बे से पूरी हुई। उन्होंने 1 सितंबर 1988 को पीएसी (PAC) में एक आरक्षी (कांस्टेबल) के रूप में पुलिस विभाग में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर वे लगातार पदोन्नति पाते गए। मुख्य आरक्षी, उपनिरीक्षक और निरीक्षक के पदों पर अपनी सेवाएं देने के बाद 5 जुलाई 2018 को उन्हें पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया। इसके बाद 3 अक्टूबर 2018 को उन्होंने जीआरपी मुरादाबाद में डीएसपी पद का कार्यभार संभाला था।
वर्तमान तैनाती और सेवा रिकॉर्ड-
वर्तमान में 5 सितंबर 2024 से श्री देवी दयाल पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू (प्रज्ञान) गोरखपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने संपूर्ण सेवाकाल के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बेदाग छवि की मिसाल पेश की है। एक पुलिस अधिकारी के साथ-साथ समाजसेवी छवि
महकमे में उन्हें उनकी मृदुभाषी और व्यावहारिक कार्यप्रणाली के लिए जाना जाता है। खाकी वर्दी के कठोर नियमों के बीच भी वे अपनी सामाजिक सरोकार की गतिविधियों और जनसेवा के लिए सहयोगियों व आम जनता में समान रूप से लोकप्रिय हैं।राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने पर गोरखपुर पुलिस महकमे, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और उनके पैतृक गांव सिमरा में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
