रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
राष्ट्रपति के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए पुलिस उपाधीक्षक देवीदयाल वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू गोरखपुर के पद पर हैं तैनात
गोरखपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू गोरखपुर देवीदयाल को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घ एवं अनुकरणीय पुलिस सेवा कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, मेहनत और समर्पण का सम्मान है।
देवीदयाल ने 5 सितंबर 2024 को पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू गोरखपुर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। मूल रूप से जनपद सीतापुर के ग्राम सिमरा निवासी देवीदयाल की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्होंने निकटवर्ती कस्बे से प्राप्त की।
उन्होंने 1 सितंबर 1988 को पीएसी में आरक्षी के पद पर पुलिस सेवा की शुरुआत की। अपनी कार्यक्षमता, अनुशासन और मेहनत के बल पर उन्होंने मुख्य आरक्षी, उपनिरीक्षक तथा निरीक्षक के पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं। इसके बाद 5 जुलाई 2018 को उन्हें पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। पदोन्नति के बाद 3 अक्टूबर 2018 को उनकी पहली तैनाती पुलिस उपाधीक्षक, जीआरपी मुरादाबाद के पद पर हुई।
पुलिस सेवा के दौरान देवीदयाल ने विभिन्न पदों पर रहते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वे पुलिस उपाधीक्षक एलआईयू गोरखपुर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सहकर्मियों के अनुसार देवीदयाल मृदुभाषी, व्यवहारकुशल, अनुशासित और कर्तव्य के प्रति समर्पित अधिकारी हैं। पुलिस सेवा के साथ ही वे सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे हैं। लंबे सेवाकाल में उनके कार्य एवं व्यवहार को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाना उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों के लिए भी गौरव का विषय है।
राष्ट्रपति के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने देवीदयाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
