Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अनुकंपा नियुक्तियों पर रेलवे बोर्ड ने स्थिति की स्पष्ट, प्रशिक्षण में असफल होने पर भी नहीं समाप्त होगी सेवा...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf 

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अनुकंपा नियुक्तियों पर रेलवे बोर्ड ने स्थिति की स्पष्ट, प्रशिक्षण में असफल होने पर भी नहीं समाप्त होगी सेवा

गोरखपुर भारतीय रेल में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और राहत देने वाली खबर सामने आई है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय तथा पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं जोनल सचिव रमेश मिश्रा के निरंतर अथक प्रयासों तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर एम राघवैया एवं अध्यक्ष गुमान सिंह के प्रभावी हस्तक्षेप से रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में एक महत्वपूर्ण पत्र जारी करके पूरी स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। 
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी इस नए निर्देश के अनुसार यदि अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कोई कर्मचारी अपनी निर्धारित शुरुआती प्रशिक्षण परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने में असफल रहता है, तो उसे सीधे नौकरी से बाहर नहीं निकाला जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से उठाए जाने के बाद फेडरेशन के शीर्ष नेताओं ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ वार्ता की और बोर्ड पर स्थिति साफ करने कि मांग की थी, जिसके सुखद परिणाम के रूप में यह आदेश निर्गत हुआ है। 
जारी किए गए पत्र में यह व्यवस्था दी गई है कि प्रशिक्षण में असफल रहने वाले कर्मचारी को सबसे पहले पुनः प्रशिक्षण पूरा करने का अवसर दिया जाएगा। यदि वह इसके बाद भी प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने में असमर्थ रहता है अथवा इस अवसर का लाभ नहीं उठाना चाहता है, तब भी रेलवे प्रशासन उसे सेवा से बर्खास्त करने के स्थान पर उसकी शैक्षणिक योग्यता तथा चिकित्सीय मापदंडों के आधार पर किसी अन्य उपयुक्त पद अथवा निचले स्तर के पद पर समायोजित करने पर विचार करेगा। इस व्यवस्था से अनुकंपा पर आए कर्मचारियों के ऊपर से नौकरी जाने का भय पूरी तरह समाप्त हो गया है। 
रेलवे बोर्ड द्वारा स्थिति पूरी तरह स्पष्ट किए जाने के पश्चात पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय एवं अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक और कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर एम राघवैया तथा अध्यक्ष गुमान सिंह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के समय पर किए गए मजबूत प्रयास और सक्रिय हस्तक्षेप के कारण ही आज अनुकंपा पर नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी है।