रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 नगर क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में अवैध पटाखों की बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में 02 अभियोग पंजीकृत कर, 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
बलरामपुर थाना कोतवाली नगर 1. दिनांक 01.सितम्बर.26 को देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम तथा चेकिंग संदिग्ध व्याक्ति/वाहनों के दौरान थाना को नगर पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार निवासी सगीर अहमद उर्फ मुसई पुत्र छोटकऊ उम्र करीब 65 वर्ष अपने मकान में नाजायज तरीके से अवैध पटाखा रखकर बेच रहा है। घनी आबादी होने के कारण कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के क्रम मु0अ0सं0 201/2026 धारा 288 BNS व 9B विस्फोटक आधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया।
2. दिनांक 01.सितम्बर.26 को देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम तथा चेकिंग संदिग्ध व्याक्ति/वाहनों के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला गोबिन्दबाग निवासी मोहम्मद रईस पुत्र अब्दुल लजीज अपने मकान में नाजायज तरीके से अवैध पटाखा रखकर बेच रहा है। घनी आबादी होने के कारण कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के क्रम मु0अ0सं0 202/2026 धारा 288 BNS व 9B विस्फोटक आधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में अवैध पटाखों के बिक्री एवम् भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष कुमार मिश्र थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में दिनांक-01.सितम्बर.26 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अवैध पटाखा भण्डारण करने वाले दो अभियुक्तगण 1. सगीर अहमद उर्फ मुसई पुत्र छोटकऊ निवासी मोहल्ला चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को चूड़ी मार्केट टेढ़ी बाजार से व 2- मोहम्मद रईस पुत्र अब्दुल लजीज निवासी मोहल्ला गोबिन्दबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को गुड़ मण्डी मोहल्ला गोबिन्दबाग से गिरफ्तार किया गया, जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2026 धारा 288 BNS व 9B विस्फोटक आधिनियम 1884 व मु0अ0सं0 202/2026 धारा 288 BNS व 9B विस्फोटक आधिनियम 1884 पंजीकृत कर व कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद करते हुए थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
बरामदगी का विवरण-
1.मु0अ0सं0 201/2026 में अलग अलग कंपनियों के भिन्न भिन्न पटाखे कुल छः बोरियों में कुल वजन एक सौ बीस किलोग्राम अभियुक्त सगीर अहमद उर्फ मुसई उपरोक्त के कब्जे से।
2.मु0अ0सं0 202/2026 में अलग अलग कंपनियों के भिन्न भिन्न पटाखे कुल चौदह बोरियों में कुल वजन चार सौ किलोग्राम अभियुक्त मोहम्मद रईस उपरोक्त के कब्जे से।
