Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला सशक्तीकरण एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पैकोलिया पुलिस की अनूठी पहल मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की थाना प्रभारी पैकोलिया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

महिला सशक्तीकरण एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पैकोलिया पुलिस की अनूठी पहल मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की थाना प्रभारी पैकोलिया 

बस्ती थाना पैकोलिया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे शक्ति शक्ति फेज -6 अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया श्री मोतीचंद के कुशल नेतृत्व में कांस्टेबल नितेश यादव व महिला कांस्टेबल प्रियंका वर्मा व महिला कांस्टेबल गगनदीप कौर व महिला कांस्टेबल अस्मिता गौतम द्वारा आज दिनांक 16/अक्टूबर/2026 को मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। 
 इसके अंतर्गत कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मारवटिया बाजार, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती की कक्षा 09 की छात्रा आंशिका को एक दिन के लिए थाना पैकोलिया का प्रभारी बनाया गया। 
इस पहल के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक कार्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए पुलिस की विभिन्न कार्यप्रणालियों एवं कार्यालयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को थाना हेल्प डेस्क, जीडी कार्यालय, सीसीटीएनएस (CCTNS), आईजीआरएस (IGRS), साइबर अपराध से संबंधित कार्यप्रणाली तथा महिला संबंधी रजिस्टरों के रखरखाव एवं उनके महत्व के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त छात्राओं को महिला सुरक्षा, बालिका संरक्षण, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा,- 1090 — महिला पावर लाइन,- 1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन,- 181 — महिला हेल्पलाइन,- 1930 — साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन,- 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,- थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403119* की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिस द्वारा छात्राओं को यह भी बताया गया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य समस्या की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लें।