Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना द्वारा 22 सुखी दंपतियों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत  परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना द्वारा 22 सुखी दंपतियों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया 

बस्ती महिला थाना शासन की मंशानुरूप और पुलिस अधीक्षक, जनपद बस्ती के निर्देशन में चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के अंतर्गत आज दिनांक 16.अक्टूबर.2026 को महिला थाना परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना और सुलह-समझौते के बाद सफल वैवाहिक जीवन जी रहे दंपत्ति को प्रोत्साहित करना रहा। आज के इस अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र, महिला थाना द्वारा पूर्व में पारिवारिक विवादों के मामलों में काउंसिलिंग और सुलह-समझौते के माध्यम से जोड़े गए 22 दंपतियों को विशेष रूप से थाने पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी जोड़ों का पुष्प-गुच्छ और फूलों से भव्य स्वागत के साथ की गई।
समारोह के दौरान महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी जोड़ों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की गई और उनके वैवाहिक जीवन का फीडबैक लिया गया। उपस्थित सभी 22 जोड़ों ने एक स्वर में बताया कि उनका वैवाहिक जीवन बेहद सुखद और शांतिपूर्ण चल रहा है।उनके बीच अब किसी भी प्रकार का कोई मनमुटाव या विवाद नहीं है। महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र के सकारात्मक प्रयासों से कराए गए सुलह-समझौते के बाद वे सभी अपने परिवार के साथ बेहद खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित जोड़ों को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना एवं पूरी टीम द्वारा स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया। साथ ही, सभी दंपतियों के उत्तरोत्तर प्रगति और सुखद भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति गुप्ता, महिला हेड कांस्टेबल बीनू सिंह, महिला कांस्टेबल एकता सिंह व काउंसलर रमेश चंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे ।