रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा का कड़ा पहरा एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी
गोरखपुर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) डॉ. कौस्तुभ के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशों के अनुपालन में पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान और फ्लैग मार्च चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह के नेतृत्व में खोराबार थाना पुलिस ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के आसपास पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अज्ञात व्यक्ति या लावारिस वस्तु की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने कहा कि एसएसपी डॉ. कौस्तुभ सर के निर्देशों के तहत 15 अगस्त को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"




