Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील मिहींपुरवा में सम्पन्न हुआ ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील मिहींपुरवा में सम्पन्न हुआ ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’

बहराइच आज दिनांक 05.सितम्बर.2026 को जनपद की समस्त तहसीलों में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तहसील मिहींपुरवा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। महोदय द्वारा प्राप्त जनशिकायतों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, निस्तारित प्रार्थना-पत्रों की आख्या निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। गंभीर एवं जटिल प्रकृति की कुछ शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया, जिससे स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।