रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह किए प्रदान
गोरखपुर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और गर्व दिखाई दिया।
समारोह में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी तथा मंत्री मत्स्य संजय निषाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षकों के सम्मान के दौरान प्रेक्षागृह में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को सराहा गया।



