रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
साइबर ठगों पर पुलिस का करारा वार, खाते में लौटे 71 हजार रुपये कोतवाली पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिली मेहनत की कमाई, साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई रंग लाई
गोरखपुर थाना कोतवाली साइबर ठगी का शिकार होने के बाद मायूस बैठे एक व्यक्ति के लिए कोतवाली पुलिस राहत की खबर लेकर आई। साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाते से उड़ाए गए इकहत्तर हजार रुपये पुलिस की तत्परता और साइबर हेल्प डेस्क की प्रभावी कार्रवाई से वापस पीड़ित के खाते में पहुंच गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गोरखपुर पुलिस का आभार जताया।
साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और ठगी की रकम को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद संबंधित बैंक से लगातार समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रयासों के बाद 04 सितंबर 2026 को पूरी इकहत्तर हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
साइबर ठगी के बाद न हों मायूस आधुनिक दौर में साइबर अपराध बड़ी चुनौती बन चुका है। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे मामलों में समय पर शिकायत करना बेहद महत्वपूर्ण है। गोरखपुर के थानों में साइबर हेल्प डेस्क की व्यवस्था के जरिए पुलिस ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि साइबर ठग रकम निकालकर भले ही भाग जाएं, लेकिन समय पर कार्रवाई होने पर उनकी ठगी की रकम को वापस लाने के लिए पुलिस पूरी ताकत से प्रयास कर सकती है।
इनकी रही अहम भूमिका-
उप निरीक्षक सौरभ मौर्य, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी
महिला उप निरीक्षक संध्या मौर्य
महिला कांस्टेबल सुनैना वर्मा
रिक्रूपमेण्ट कांस्टेबल संजीत यादव
रकम खाते में वापस आने की सूचना मिलते ही पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कोतवाली पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम को धन्यवाद दिया।
