Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया....

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया

बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग, बस्ती में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (कबड्डी एवं बैडमिंटन) का भव्य उद्घाटन किया गया। विद्यालय प्रांगण में उनके आगमन पर आयोजकों/ शिक्षकगण एवं छात्रों ने उनका अंगवस्त्र व बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदना से हुआ। विद्यालय की छात्राओं द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।

         पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंच से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि शास्त्रों में कहा गया है कि 'पहला सुख निरोगी काया' है। जीवन की हर उपलब्धि और सुख स्वस्थ शरीर पर ही निर्भर करता है। खेलकूद हमारे शरीर को निरोगी और सक्रिय बनाए रखने का सबसे बेहतर माध्यम हैं।" उन्होंने अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि "जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए अनुशासन सबसे पहली जरूरत है। खेलों से खिलाड़ियों को समयबद्धता और अनुशासन की आदत स्वतः मिलती है, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाती है।"

        इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, प्रबंध समिति के पदाधिकारी, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।