रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
75वें जन्मदिवस पर द्वारिका तिवारी जी को भावपूर्ण बधाई एवं शुभकामनाएं:- गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद त्रिपाठी जी
गोरखपुर गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुधाकर त्रिपाठी जी
ने गुरु श्री गोरक्षनाथ मंदिर के सचिव एवं संगठन के लिए अभिभावक समान आदरणीय श्री द्वारिका तिवारी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक, आत्मीय एवं अनन्य शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि श्री द्वारिका तिवारी जी का जीवन गुरु भक्ति, सेवा, समर्पण, संस्कार और त्याग की एक प्रेरणादायी मिसाल है। विगत 54 वर्षों से गुरु श्री गोरक्षनाथ जी महाराज, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, ब्रह्मलीन परम पूज्य बड़े महाराज जी से लेकर वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज तक गोरक्षपीठ एवं गुरु श्री गोरक्षनाथ मंदिर की निरंतर सेवा करना अपने आप में एक अद्वितीय और गौरवपूर्ण साधना है।
उन्होंने कहा कि द्वारिका तिवारी जी केवल मंदिर के सचिव ही नहीं, बल्कि असंख्य कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों के लिए एक अभिभावक, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। उनका स्नेह, सरलता, अनुभव और आत्मीय व्यवहार सभी को सदैव ऊर्जा प्रदान करता है।
श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुधाकर त्रिपाठी जी ने भावुक शब्दों में कहा कि—
“आदरणीय चाचा श्री द्वारिका तिवारी जी का स्नेह और आशीर्वाद हम सभी के लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है। गुरु गोरक्षनाथ जी की सेवा में समर्पित उनका 54 वर्षों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम कामना करते हैं कि नाथ योगी की कृपा से वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें और उनका स्नेहिल आशीर्वाद हम सभी पर निरंतर बना रहे।”
गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री सुधाकर त्रिपाठी जी ने बाबा गोरक्षनाथ जी के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि नाथ जी महाराज की अनन्य कृपा सदैव द्वारिका तिवारी जी एवं उनके समस्त परिवार पर बनी रहे तथा उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-शांति एवं निरंतर सेवा का सामर्थ्य प्राप्त हो।
75 वर्ष की गौरवपूर्ण जीवन यात्रा एवं 54 वर्षों की गुरु सेवा के लिए आदरणीय चाचा द्वारिका तिवारी जी को पुनः जन्मदिवस की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।
“गुरु सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है।


