रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर फ्लिपकार्ट व अन्य वेवसाइट के माध्यम से 08 लाख 70 हजार रुपये की खरीदारी करने वाले 02 नफर शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डाक्टर राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में CY-VAJRA-02 अभियान के तहत दिनांक 15.सितम्बर.2026 को थाना साइबर क्राइम व साइबर सेल कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम, कुशीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2026 से संबंधित साइबर ठगी की घटना का अनावरण करते हुए मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रिसेट कर फ्लिपकार्ट व अन्य वेबसाइट के माध्यम से आंठ लाख सत्तर हजार रुपये की खरीददारी करने वाले खरीदारी किये गये सामान के साथ दो नफर शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
सात अदद मोबाइल फोन (तीन अदद आईफोन, दो अदद सैमसंग गैलेक्सी एस-26 अल्ट्रा, एक अदद नथिंग मोबाइल, एक अदद मोटोरोला मोबाइल), तीन अदद पावर बैंक, एक अदद ईयरबड्स, तीन अदद आयरन (प्रेस), दो अदद इण्डेक्शन, एक अदद सैण्डविच मेकर, एक अदद सीलिंग फैन, एक अदद मिक्सर ग्राइण्डर, दो अदद रेडबुल एनर्जी ड्रिंक, पांच अदद कैडबेरी सेलीब्रेशन चॉकलेट (फ्लिपकार्ट व अन्य वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन की गयी खरीदारी से संबंधित सामान कीमत लगभग आंठ लाख पचास हजार रुपए)


