Hot Posts

6/recent/ticker-posts

24 घंटे में लौट आया 11 साल का मासूम, परिवार की सांसों में लौटी जान घर से अचानक लापता हुआ था बालक, सीसीटीवी और पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

24 घंटे में लौट आया 11 साल का मासूम, परिवार की सांसों में लौटी जान घर से अचानक लापता हुआ था बालक, सीसीटीवी और पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद

गोरखपुर थाना सहजनवां सहजनवां क्षेत्र में घर से अचानक लापता हुए 11 वर्षीय बालक को लेकर परेशान परिवार को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली। घर से निकलने के बाद बालक का कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। सूचना मिलते ही सहजनवां थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बिना समय गंवाए मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को बालक घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो थाना सहजनवां को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मु0अ0सं0 487/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया और बालक की तलाश के लिए टीम गठित की।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों की मदद से बालक की तलाश आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बालक के सकुशल मिलने की खबर परिजनों के लिए राहत लेकर आई। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में की गई।

बरामदगी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक रमेश यादव, आरक्षी जय सिंह यादव और आरक्षी रामप्रवेश यादव।