रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सूरजकुंड तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में सनसनी तिवारीपुर पुलिस और एसडीआरएफ टीम के संयुक्त प्रयास के बाद तालाब से बाहर निकाला गया शव
गोरखपुर थाना तिवारीपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुण्ड तालाब में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पानी में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की अकाल मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तिवारीपुर विकास कुमार सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। युवक की तलाश के लिए थाना प्रभारी द्वारा बिना समय गंवाए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टीम को सूचित किया गया। सूचना पर पहुँची एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 04:30 बजे तालाब में डूबे व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान भरत उर्फ रुदल (उम्र लगभग 35 वर्ष, अविवाहित) पुत्र स्व. विश्वनाथ, निवासी रमदत्तपुर, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।