रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा भगवान श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बलरामपुर आज दिनांक 22.सितम्बर.2026 को उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण शाह व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर जितेन्द्र कुमार द्वारा भगवान श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत मुख्य विसर्जन घाट एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन घाट एवं मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती, जल सुरक्षा हेतु गोताखोरों, नावों तथा आवश्यक बचाव संसाधनों की उपलब्धता, भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात हेतु बैरिकेटिंग व रूट डायवर्जन, तथा घाट पर प्रकाश, लाउडस्पीकर एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


