रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह का एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद पिस्टल .32 बोर मय 02 अदद मैगजीन व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
गोरखपुर थाना कैण्ट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व उप निरीक्षक विनायक सिंह एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रितेश दत्त त्रिपाठी उर्फ बोलबम त्रिपाठी उर्फ अभिषेक पंडित उर्फ छोटू पुत्र अनिल दत्त त्रिपाठी निवासी ग्राम हलिया थाना हलिया जनपद मिर्जापुर, वर्तमान पता विनायक नगर नमक फैक्ट्री के पीछे जितेन्द्र त्रिपाठी के मकान में थाना नैनी जनपद प्रयागराज को दो अदद अवैध पिस्टल बत्तीस बोर मय दो अदद मैगजीन व एक अदद जिन्दा कारतूस बत्तीस बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 556/2026 धारा 3/5/25(1बी)/25(1)(ए)/25(6)/25(8) आर्म्स एक्ट व धारा 61(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर गोरखपुर, देवरिया एवं महाराजगंज जनपदों में स्थानीय तस्करों/ग्राहकों को लाभ लेकर अवैध असलहों की तस्करी किए जाने की बात प्रकाश में आयी है। अभियुक्त द्वारा अपने साथी अभियुक्तगण राजू एवं डाक्टर के साथ मिलकर उक्त अवैध असलहों की तस्करी की जाती थी। अभियुक्त डाक्टर द्वारा गोरखपुर में ग्राहकों की तलाश की जाती थी तथा राजू के सम्पर्क में रहकर ग्राहक तय होने के उपरान्त अभियुक्त रितेश द्वारा पिस्टल की सप्लाई की जाती थी। अभियुक्त द्वारा बिना वैध लाइसेंस के अवैध शस्त्र एवं कारतूस रखना तथा उनका क्रय-विक्रय किया जाना प्रकाश में आया है।
बरामदगी-
1. 02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर
2. 02 अदद मैगजीन
3. 01 अदद जिन्दा कारतूस .32 बो
