Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना रेहरा बाजार पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 54684.74 पीड़ित के खाते में कराए गये वापस...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना रेहरा बाजार पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 54684.74 पीड़ित के खाते में कराए गये वापस 

बलरामपुर थाना रेहरा बाज़ार आवेदक जनकराम पुत्र सरजू प्रसाद निवासी पेहर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक-16.मई.2026  को आवेदक के लड़के का दोस्त बनकर फ्राडियर ने कॉल किया तो आवेदक के लड़के ने पन्चानवे हजार रूपए फ्राडियर के मोबाइल नम्बर पे भेज दिया था। बाद में फ्राड की जानकारी होने पर घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33105260107728 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना रेहरा बाजार द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए पन्चानवे हजार रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।

रुपया वापसी का विवरण : - साइबर हेल्पडेस्क थाना रेहरा बाजार द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई पनचानवे हजार रुपये की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत 54684.74 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 साइबर पुलिस टीम 

थानाध्यक्ष - श्री अनिल कुमार दीक्षित

साइबर प्रभारी- उप निरीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह

कांस्टेबल शुभेन्दु तिवारी 

महिला कांस्टेबल आरती वर्मा

महिला कांस्टेबल अर्चना दीक्षित

 बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील :-  जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।