Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर सड़क किनारे फेंकने की घटना में वांछित चल रहे रुपये 25,000/- के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस व मोटर साइकिल किया गया बरामद ..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर सड़क किनारे फेंकने की घटना में वांछित चल रहे रुपये 25,000/- के इनामिया अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस व मोटर साइकिल किया गया बरामद 

बस्ती थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक-03.मई.2026 को ग्राम कल्याणपुर समय माता मंदिर के पूर्व सड़क के किनारे एक व्यक्ति के शव मिलने पर थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु०अ०सं०-115/2026 धारा-103(1) BNS की घटना का सफल अनावरण करते हुए सम्बंधित दो अभियुक्तों को दिनांक-05.मई.2026 को फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वांछित चल रहे रुपये पच्चीस हजार के इनामिया तीसरे शातिर अभियुक्त 1- शिवा विश्वकर्मा पुत्र दीप नारायण विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष (जिसके बायें पैर में गोली लगी है) को दिनांक-09.मई.2026 को गढ़हा गौतम के पास हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1- एक अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस 2- एक अदद प्लेटिना मोटरसाईकिल बरामद किया गया | 

पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त 1- शिवा विश्वकर्मा पुत्र दीप नारायण विश्वकर्मा के बायें पैर में गोली लगी है, जिसे दवा-इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है | 

गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०-115/2026 धारा-103(1) BNS में धारा 3(5)/238 BNS व 4/25 Arms Act की वृद्धि किया गया था एवं मु०अ०सं०-118/2026 धारा-109(1) BNS व 9/25/27 Arms Act बनाम शातिर अभियुक्त 1-शिवा विश्वकर्मा पुत्र दीप नारायण विश्वकर्मा पंजीकृत कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

बताते चलें कि दिनांक-03.मई.2026 को थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कल्याणपुर करचौलिया समय माता मंदिर के पूर्व सड़क के किनारे फार्म के पास अज्ञात पुरुष के शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर नियमानुसार शव को कब्जा पुलिस में लेकर किये जा रहे शिनाख्त व अन्य आवश्यक कार्यवाही के क्रम में मृतक की पहचान होने पर मृतक की पत्नी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक-03.05.2026 को मु०अ०सं०-115/2026 धारा-103(1) BNS बनाम 1- शिवम गुप्ता पुत्र कपूरचन्द गुप्ता व 2- कुछ अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसके अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज की विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा किये जा रहे विवेचनात्मक व अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के क्रम में त्रिनेत्र अभियान के अंतर्गत लगाए गए सी०सी०टी०वी० कैमरों, अन्य इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य, सी०डी०आर० अवलोकन व घटना से सम्बंधित अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को कारित करने वाले संबंधित अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- शिवम गुप्ता पुत्र कपूरचन्द गुप्ता, 2- ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा को दिनांक-05.मई.2026 को थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से गिरफ्तार कर एक अदद टूटा हूआ आला कत्ल चाकू घटना में प्रयुक्त), एक अदद पिकअप (घटना में प्रयुक्त), खून अलूदा तौलिया व अभियुक्तों के संभावित मानव रक्त लगे कपड़े एवं एक अदद पल्सर मोटरसाईकिल बरामद कर गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०-115/2026 धारा-103(1) BNS में धारा 3(5)/238 BNS व 4/25 Arms Act की वृद्धि कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के क्रम में वांछित चल रहे रुपये पच्चीस हजार के इनामिया शातिर अभियुक्त 1- शिवा विश्वकर्मा पुत्र दीप नारायण विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक-09.मई.2026 को गढ़हा गौतम के पास हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस व मोटर साइकिल को बरामद कर गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०-118/2026 धारा-109(1) BNS व 9/25/27 Arms Act पंजीकृत कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |